VIDEO- दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच हुई तीखी बहस, वीडियो आया सामने - hindi top breaking news

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 12, 2018

VIDEO- दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच हुई तीखी बहस, वीडियो आया सामने

कांग्रेस के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकर्ताओं के साथ बहस का एक वीडियो सामने आया है. दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में समन्वय एकता यात्रा पर हैं और ये वीडियो धार का है. जहाँ पर मुलाकात का समय देने के बावजूद नहीं मिलने पर मुस्लिम कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह से बहस करने लगे. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी के मुस्लिम नेता मुजीब कुरैशी को मिलने के लिए बुलाया जबकि असली कार्यकर्ताओं की अनदेखी की. इसके बाद खुद दिग्विजय सिंह को सामने आकर कार्यकर्ताओँ को समझाना पड़ा. दरअसल, मुस्लिम कार्यकर्ताओ ने दिग्विजयसिंह से मिलने का समय ले रखा था , बावजूद इसके उन्हे नही बुलाया गया और धार के एक अन्य कांग्रेसी मुस्लिम नेता मुजीब कुरैशी को दिग्विजयसिंह ने चर्चा के लिये बुला लिया , जिस पर बाहर खडे मुस्लिम कार्यकर्ता भड़क गये. जिसके बाद खुद दिग्विजयसिंह को बाहर आना पड़ा और इन कार्यकर्ताओ को समझाना पड़ा . इस दौरान मुस्लिम कार्यकर्ताओ और दिग्विजसिंह मे कुछ देर जमकर बहस भी हुई. देखें वीडियो.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2m8LCXB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages